मुंबई. कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर सनी लियोनी
पर निशाना साधा है। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो शूट किया है। इस वीडियो को
नाम है 'पार्टी लाइक अ पंजाबी', जिसमें राखी का बिकिनी लुक दिखाई देगा।
शूटिंग के बाद राखी ने इसके बारे में मीडिया को बताया। उनका कहना है कि इस
वीडियो में क्लबिंग, स्विमिंग लुक और उनका बिकिनी लुक दिखाई देगा। राखी की
मानें तो इससे पहले इतनी बिकिनी उन्होंने कभी नहीं पहनी और यह वीडियो
लोगों को खूब पसंद आएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने सनी पर भी निशाना साध दिया।
उन्होंने कहा कि यह वीडियो खासतौर से सनी लियोनी के लिए है। राखी ने सनी को
चेतवानी दी है कि वे भारत छोड़कर चली जाएं। उनका कहना है कि सनी अपने मुल्क
जाकर लॉलीपॉप खाएं या उनकी जो मर्जी हो वो करें, लेकिन यहां नहीं।
पहले भी भड़क चुकी हैं राखी
अप्रैल में भी बड़बोली राखी सावंत ने सनी लियोनी पर जमकर भड़ास निकाली
थी। उनके अनुसार, सनी को कपड़े पहनाने के पैसे दिए जा रहे हैं और यह उनपर
देश का एहसान है। मौका था राखी के नए वीडियो एल्बम 'जान बिगड़ेला' के शूट
का। शूटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और पोर्न स्टार से बॉलीवुड
एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, "आप सनी
लियोनी की क्या बात कर रहे हो? हम उसपे मेहरबानी कर रहे हैं। हम उन्हें
कपड़े पहनाने के पैसे दे रहे हैं। तो यह हम समाज सेवा कर रहे हैं
इंडियावाले। आप समझ रहे हो न...आपको समझ में आना चाहिए कि यह कितनी बड़ी
समाजसेवा है।"
राखी यही नहीं रुकीं, उन्होंने सनी से अपनी तुलना किए जाने पर कहा था,
" मेरी तुलना सनी लियोनी से न करें, क्योंकि मुझे जो मिला है, वह डांस
करके, परफॉर्म करके, रियलिटी शो करके और हिंदुस्तान के लोगों का दिल जीतकर
मिला है। मैंने कोई पोर्न फिल्म नहीं की।"
राखी ने इस दौरान अपने आपको ग्लैमरस बताया और कहा था, "मैं ग्लैमरस
हूं और आप मेरी तुलना जेनिफर लोपेज और मैडोना जैसी इंटरनेशनल स्टार्स से कर
सकते हैं।"






No comments:
Post a Comment